बांग्लादेश ने पुण्यतिथि पर बंगबंधु को श्रद्धांजलि दी

ढाका, 15 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने सोमवार को अपने संस्थापक शेख मुजीबुररहमान को उनकी 41वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

बीडीन्यूज24 के मुताबिक, बंगबंधु के रूप में लोकप्रिय शेख मुजीबुररहमान की 14-15 अगस्त 1975 की रात हत्या कर दी गई थी। उनके परिवार के ज्यादातर सदस्यों और छोटे बच्चों को भी मार डाला गया था। सैन्य तख्तापलट में विश्वासघाती सैनिकों ने इस हत्या को अंजाम दिया था। इसे दुनिया की बड़ी खूनी राजनीतिक हत्याओं में शुमार किया जाता है।

इस दिन को सैन्य तख्तापलट के पीड़ितों की याद में राष्ट्रीय शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

साल 1975 में बंगबंधु देश के राष्ट्रपति थे, जब उनकी हत्या की गई थी।

राष्ट्रपति अब्दुल हामिद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ( शेख मुजीबुररहमान की सबसे बड़ी बेटी) ने आजादी के नायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने अपनी बहन शेख रेहाना और बेटी साएमा वाजिद पुतुल के साथ बनानी कब्रिस्तान जाकर अपनी मां फजीलतुन्निसा मुजीब, भाइयों शेख कमाल, शेख जमाल और शेख रसेल और 15 अगस्त नरसंहार के अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

हसीना, उनके परिवार के सदस्य और आवामी लीग के नेता बंगबंधु के पैतृक घर गोपालगंज के तुंगीपरहा भी गए, और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493