ढाका, 14 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलनों में मृतकों की संख्या बढ़कर 134 हो गई है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन निदेशक, रियाज अहमद ने बुधवार को कहा, “अब तक तीन जिलों में 134 लोगों की मौत हुई है। इनमें रंगमती के 98, चटगांव के 30 और बंदरबन के छह लोग शामिल हैं।”
प्रशासन के अनुसार, आपदा से सबसे अधिक प्रभावित रंगमति क्षेत्र में 70, जबकि चटगांव में नौ लोग घायल हैं।
आपदा प्रभाव आकलन के प्रभारी विश्वनाथ मजूमदार ने कहा कि 1000 से अधिक मकान ध्वस्त व क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पुलिस, सेना और दमकल कर्मी राहत-बचाव अभियान में लगे हुए हैं। इन जिलों में पिछले 24 घंटों में 181 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
dharmpath.com dharmpath