सलमान ने कार छोड़ की ऑटो रिक्शा की सवारी

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। अभिनेता सलमान खान हाल ही में बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो से अपनी लक्जरी कार को छोड़कर ऑटो-रिक्शा से वापस आए।

51 वर्षीय अभिनेता को काले रंग की टी-शर्ट और गहरे भूरे रंग की पैंट पहने हुए मंगलवार को फिल्मकार रमेश तौरानी के साथ स्टूडियो से वापस लौटते देखा गया।

इससे पहले एक वीडियो सामने आया जिसमें सलमान मुंबई की सड़कों पर हाल ही में लॉन्च हुई बीइंग ह्यूमन साइकिल की सवारी करते हुए नजर आए।

सलमान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसका निर्देशन कबीर खान ने किया है, जिसमें उनके भाई सोहेल खान, चीन की अभिनेत्री झू झू और दिवगंत अभिनेता ओम पुरी नजर आएंगे।

‘ट्यूबलाइट’ 25 जुलाई को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493