ढाका, 5 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश के नाटोर जिले में रविवार को एक ईसाई दुकानदार की काट कर हत्या कर दी गई।
वेबसाइट बीडीन्यूज24 के अनुसार दुकान के अंदर हमला कर सुनील गोम्स (60) की हत्या की गई। दुकान उसके घर से सटी हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “परिवार के लोगों ने जब उसकी चीख पुकार सुनी तो दुकान पहुंचे और गोम्स को खून से लथपथ पाया। गोम्स को एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”
विगत दो महीने में बांग्लादेश के विभिन्न भागों में एक धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ता, नास्तिक होने के आरोप में एक प्रोफेसर, दो समलैंगिक कार्यकर्ताओं, दो हिन्दू व्यापारियों, एक सूफी अध्यात्मिक नेता, एक बौद्ध संत और ईसाइयत फैलाने के आरोप में एक होम्योपैथिक डॉक्टर की हत्या हुई है।
dharmpath.com dharmpath