बांग्लादेश में एक और हिंदू पुजारी पर हमला

ढाका, 2 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के सतखीरा जिले में शनिवार को हमलावरों ने एक हिंदू पुजारी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके एक दिन पहले ही झेनीदाह जिले में एक हिंदू पुजारी और बांदारबन में एक बौद्ध की हत्या की गई थी।

डेली स्टार ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा है कि सतखीरा के सदर उपजिला ब्रह्मराजपुर स्थित स्थानीय श्री श्री राधा गोविंद मंदिर के पुजारी भाबासिंधु बोर का सतखीरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति नाजुक है।

तड़के 3.30 बजे सात-आठ हमलावरों ने पुजारी के घर का दरवाजा खटखटाया। पुजारी ने यह जानकर दरवाजा खोला कि रात में पहरा देने वाला चौकीदार होगा तभी वे सभी घर में घुस आए और पुजारी पर घातक हथियारों से हमला कर दिया।

पीड़ित और उसके परिवार के सदस्यों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े।

पुलिस ने पीड़ित पुजारी की पत्नी समित्रा बोर के हवाले से कहा है कि हमला करने वाले भागने में कामयाब रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493