राहुल बोस ने ढाका हमला पीड़ितों के लिए शोक जताया

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता राहुल बोस ने ढाका आतंकवादी हमले से प्रभावित लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

अधिकारियों ने कहा कि शनिवार सुबह बांग्लादेशी सुरक्षा बलों ने कोई 13 बंधकों को बचा लिया और छह आतंकवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही ढाका में शुक्रवार से शुरू हुआ यह आतंकवादी संकट खत्म हो गया।

सरकारी बलों और इस्लामिक स्टेट के संदिग्ध आतंकवादियों के बीच संघर्ष में दो पुलिसकर्मी भी मारे गए।

राहुल बांग्लादेशी फिल्म ‘अंडर कंस्ट्रक्शन’ की शूटिंग के लिए 2014 में ढाका गए थे, और उन्होंने इस हमले से प्रभावित लोगों के प्रति दु:ख व्यक्त किया है। यह फिल्म एक आधुनिक मुस्लिम महिला के बारे में है, जो ेविस्तृत शहरी बांग्लादेश में खुद को संघर्षरत पाती है।

राहुल ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “2014 में फिल्म की शूटिंग के लिए ढाका में था। इतनी जल्दी दुनिया कैसे बदल सकती है। मेरी संवेदना प्रभावितों के साथ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493