बेंगलुरू, 2 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक के मलनाड क्षेत्र के कई स्थानों पर अगले 24 घंटों में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
बेंगलुरू, 2 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक के मलनाड क्षेत्र के कई स्थानों पर अगले 24 घंटों में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
राज्य के मौसम विभाग ने शनिवार को बताया, “पूरे राज्य में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है इसलिए मलनाड के कई इलाकों जैसे शिमोगा, चिकमगलूर और हसन जिलों में भारी बारिश हो सकती है।”
मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “मध्य और दक्षिणी हिस्सों के अलावा पश्चिमी घाट में मानसून के बादलों की आवाजाही और मजबूत सतही हवाओं के पश्चिमी दिशा के कारण भारी बारिश होगी।”
वहीं, बेंगलुरु और इसके आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि सतही हवाएं अधिक मजबूत हो सकती हैं।
वहीं, शुक्रवार को राज्य के तटीय और उत्तरी भागों हुलीकल और शिमोगा जिलों में 12 सेमी तक भारी बारिश दर्ज की गई। कोडागू जिले के भागामंडला में नौ सेमी, चिकमगलूर जिले के कामारड्डी में आठ सेमी और कोडागू के अगुंबे तथा सोम्वार्पेट में सात सेमी तक बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath