बांग्लादेश में जाली नोटों के साथ 9 विदेशी गिरफ्तार

ढाका, 8 अगस्त (आईएएनएस)। जाली नोट रखने के आरोप में बांग्लादेश प्रशासन ने ढाका में नौ विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

बांग्लादेश की एक वेबसाइट बीडीन्यूज24 के अनुसार, बांग्लादेश पुलिस की अपराध निरोधक और आतंकवाद निरोधक शाखा रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने कहा कि रविवार रात राजधानी के बसुंधरा रिहायशी इलाके में छापेमारी के दौरान गिरफ्तारियां हुईं।

आरएबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “जाली नोटों की बड़ी राशि और उनके छापने के उपकरण जब्त किए गए हैं।”

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

आरएबी अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी विदेशी नागरिक अफ्रीकी देशों- कैमरून, कॉन्गो और लेसोथो के रहने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493