ढाका, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में सोमवार को एक लेवल क्रॉसिंग पर एक रेलगाड़ी के ऑटो से जा भिड़ने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोनिरुल इस्लाम ने कहा, “जमालपुर जिले में मानव रहित लेवल क्रॉसिंग में स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग दो बजे रेल ऑटो से भिड़ गई, जिसमें पांच महिलाओं समेत छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।”
दुर्घटना की जांच के लिए रेलवे प्रशासन ने एक जांच समिति गठित की है।
बांग्लादेश में कई मानवरहित लेवल क्रॉसिंग हैं, जहां अधिकांश पटरियां जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं और कई बार दुर्घटना का कारण बनती हैं।
dharmpath.com dharmpath