शिलांग, 26 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश के सिलहट शहर में दोहरे बम विस्फोटों के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को हाई अलर्ट कर दिया गया है।
शिलांग, 26 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश के सिलहट शहर में दोहरे बम विस्फोटों के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को हाई अलर्ट कर दिया गया है।
बीएसएफ के मेघालय फ्रंटियर के महानिरीक्षक पी.के. दुबे ने आईएएनएस से कहा, “हमारे जवान बांग्लादेश में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट पर हैं।”
उन्होंने कहा कि बीएसएफ अधिकारियों ने विस्फोटों के बाद मेघायल पुलिस के साथ खुफिया जानकारी भी साझा की है।
दुबे ने कहा, “हम इस तरह की गतिविधियों के साथ कोई असावधानी नहीं बरत रहे हैं और आतंकियों को सीमा पार कर हमारी तरफ आने से रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।”
मेघायल पुलिस के एक अधिकारी ने भी कहा कि उन्होंने भी आवश्यक कदम उठाए हैं।
अधिकारी ने कहा, “हमने सीमा पर तैनात अपने जवानों को बीएसएफ के साथ समन्वय स्थापित कर सतर्क रहने के लिए कहा है।”
बांग्लादेश के साथ भारत की 1,880 किलोमीटर लंबी सीमा है, जो त्रिपुरा (856 किलोमीटर), असम (263 किलोमीटर), मेघालय (446 किलोमीटर), और मिजोरम (318 किलोमीटर) राज्यों से लगी हुई है।
dharmpath.com dharmpath