बांग्लादेश में नेपाल विमान हादसे के मृतकों के लिए राष्ट्रीय शोक

ढाका, 15 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने नेपाल में यूएस-बांग्ला एयरलाइंस विमान दुर्घटना में मारे गए 26 बांग्लादेशी नागरिकों की याद में गुरुवार को राष्ट्रीय शोक मनाया।

‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेशी सरकार ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय ध्वज सभी सार्वजनिक, अर्ध-सरकारी, स्वायत्त और निजी कार्यालयों के साथ-साथ विदेश में सभी बांग्लादेशी राजनयिक मिशनों में आधे झुके रहेंगे।

विमान काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को दुर्घटना का शिकार हो गया था। इसमें 51 लोगों की मौत हुई जिनमें 26 बांग्लादेशी नागरिक थे।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ ने बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया कि इस घटना में दस बांग्लादेशी नागरिक घायल भी हुए हैं जिसमें तीन का काठमांडू में इलाज किया जा रहा है। दो घायलों को भारत भेजा जाएगा, एक को इलाज के लिए सिंगापुर भेजा गया है। चार को बांग्लादेश भेजा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493