बांग्लादेश में नौका पलटी, 13 मरे

ढाका, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के बरिसल जिले की सोंधा नदी में बुधवार को एक नौका पलटने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।

बीडीन्यूज के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बनारीपाढ़ा तहसील के दशहरहाट टर्मिनल पर अपराह्न यात्रियों को ले जा रही ‘एमएल ओशी’ पलट गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि तेज हवाओं और भारी लहरों से कम से कम 18 लोग लापता हो गए।

उन्होंने कहा कि अग्निशमन और नागरिक सुरक्षा प्रशासन लापता लोगों की खोज और बचाव के प्रयास में जुटा हुआ है।

पीड़ितों की पहचान होनी अभी बाकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493