ढाका, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश के राजशाही शहर में बुधवार को रनवे पर हुई दुर्घटना में प्रशिक्षण विमान के पायलट की मौत हो गई।
बडीन्यूज24 डॉट कॉम के मुताबिक, यह दुर्घटना शाह मखदूम घरेलू विमान तल पर हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उड़ान भरने के समय विमान के इंजन में आग लग गई।
अधिकारी ने बताया कि विमान दुर्घटना में प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई और प्रशिक्षक घायल हो गया।
dharmpath.com dharmpath