अफगानिस्तान : राष्ट्रपति ने 16 नए मंत्री नियुक्त किए

काबुल, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान संसद के निचले सदन वोलेसी जिरगा में मंजूरी के लिए बुधवार को 16 नए मंत्रियों के नाम पेश किए गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंत्रियों के नाम सदन में पेश किए जाने के बाद दूसरे उपराष्ट्रपति सरवर दानिश ने अपने संबोधन में सांसदों से आग्रह किया नामित मंत्रियों में भरोसा जताएं ताकि सरकार अपना मंत्रिमंडल पूरा कर सके।

निचले सदन को नामित मंत्रियों पर विश्वास मत में जाने की मंजूरी देने के पहले शैक्षणिक पृष्ठभूमि और राष्ट्रीयता की छानबीद करने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा।

सांसदों ने कहा है कि मंत्रियों की नियुक्ति पर पेश विश्वास मत के दौरान किसी भी दोहरी राष्ट्रीयता धारक को खारिज कर देंगे।

कुछ नामित मंत्रियों ने कहा कि दोहरी नागरिकता या तो अमेरिका से या यूरोपीय देशों से हो सकती है।

राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने सितंबर महीने में शपथ लेने के बाद घोषणा की थी कि वे 45 दिनों के भीतर मंत्रिमंडल का गठन कर देंगे, लेकिन जनवरी में वे दो दर्जन मंत्रियों के नाम पेश कर सके। केवल आठ को मंजूरी मिली और शेष मंत्रालय को मौजूदा मंत्री चला रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493