ढाका, 13 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलनों के कारण 35 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एफे न्यूज के मुताबिक, बांग्लादेश आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) के महानिदेशक रियाज अहमद ने कहा, “हमें तीन जिलों में कम से कम 35 लोगों की मौत की सूचना मिली है।”
अहमद ने कहा कि पीड़ितों में से 24 रंगमति जिले से हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण तीन जिलों में सोमवार से बारिश हो रही है।
चिटगांव में एक अधिकारी ने कहा, “सेना, पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मंगलवार तड़के से बचाव अभियान में जुटे हैं।”
ढाका में बाढ़ का पूर्वानुमान करने वाले केंद्र ने कहा कि सभी प्रमुख नदियों में जल स्तर बढ़ गया है, जबकि कुछ नदियां पहले से ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
dharmpath.com dharmpath