बांग्लादेश सीमा के पास मादक पदार्थ जब्त, 3 गिरफ्तार

कोलकाता, 3 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ ने आठ किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों ने रविवार को कहा कि मालदा जिले में नवादा सीमा चौकी के पास अपने पहले अभियान में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शनिवार रात सीमा के पास शक के आधार पर एक बाइक पर जाते हुए तीन लोगों को रोका।

बीएसएफ अधिकारी ने कहा, “तलाशी के दौरान उनके पास से 3.05 किलोग्राम भूरे रंग का पाउडर जब्त किया गया, जो संभवत: अफीम हो सकता है। सभी आरोपी इसी जिले के रहने वाले हैं। उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंप दिया गया है।”

दूसरे अभियान में बीएसएफ की 43वीं बटालियन के जवानों ने नर्सरीपारा सीमा चौकी के पास से 3.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया। शनिवार रात नादिया जिले में नन्दपुर सीमा चौकी के पास से 1.8 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493