ढाका, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के अपराध विरोधी विशेष बल रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने मंगलवार तड़के ढाका में एक इमारत को घेर लिया, जिसमें संदिग्ध आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली है।
बीडीन्यूज24 की रिपोर्ट के मुताबिक, आरएबी ने मीरपुर के मजार रोड पर स्थित इमारत से निवासियों को बाहर निकाल लिया है।
आरएबी के प्रवक्ता मीर महमूद खान ने कहा कि संदिग्धों से आत्मसमर्पण करने को कहा जा रहा है।
ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस (डीएमपी) के एक अधिकारी के मुताबिक एक सूचना के आधार पर दारुस्सलाम में स्थित छह मंजिला इमारत को घेर लिया।
बीडीन्यूज24 के मुताबिक, इमारत में एक खतरनाक आतंकवादी अपने परिवार सहित छिपा है।
खान ने कहा, “हमने इमारत में मौजूद एक संदिग्ध से फोन पर बात की है। हमारी बातचीत जारी है। हमने सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।”
उन्होंने कहा कि देर रात करीब एक बजे आरएबी की ओर कई बम फेंके गए, लेकिन इनसे कोई घायल नहीं हुआ।
छिपे हुए आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अब भी जारी है।
dharmpath.com dharmpath