बांग्लादेश : 10 को जान से मारने की धमकी

ढाका, 21 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेशी इस्लामिक आतंकवादी संगठन अंसरुल्ला बांग्ला टीम ने 10 लोगों को जान से मारने की धमकी दी है, जिनमें प्रधानमंत्री के राजनीतिक सलाहकार एच. टी. इमाम और ढाका विश्वविद्यालय के कुलपति अरेफिन सिद्दीकी भी शामिल हैं।

‘बीडीन्यूज24’ की रिपोर्ट अनुसार, सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें बुधवार को डाक के जरिये धमकीभरा पत्र मिला, जिसमें लिखा है, ‘मरने के लिए तैयार रहो।’

पत्र में इमाम को ‘इस्लाम विरोधी सलाहकार’ और सिद्दीकी को ‘नंबर एक दुश्मन वीसी’ कहा गया है।

अंसरुल्ला बांग्ला टीम ने 2013 से लेकर अब तक कई ब्लॉगरों की हत्या की जिम्मेदारी ली है, जिनमें अविजीत रॉय, वशीकुर रहमान बाबू और अनंत बिजॉय दास जैसे लेखक भी शामिल हैं, जिनकी हत्या हाल ही में की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493