हैदराबाद, 21 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना के खम्मम जिले में गुरुवार को एक यात्री बस गोदावरी नदी में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और अन्य 30 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि हादसा दोपहर के आसपास उस वक्त हुआ जब सरकारी रोड ट्रांसपोर्ट कोरपोरेशन (आरटीसी) की बस पुल से नीचे जा गिरी। बस में 40 यात्री सवार थे।
हादसे में घायल हुए लोगों को भद्राचलम एरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई गई है।
बस भद्राचलम से खम्मम शहर जा रही थी।
तेलंगाना के परिवहन मंत्री महेंद्र रेड्डी ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही जिलाधिकारी को घायलों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
dharmpath.com dharmpath