बांग्ला अभिनेता पीयूष गांगुली नहीं रहे

कोलकाता, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय बांग्ला अभिनेता पीयूष गांगुली का रविवार सुबह शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। उनके परिवार में पत्नी और बेटा हैं।

पीयूष की कार 20 अक्टूबर को हावड़ा में सामने से आ रही एक बस से टकरा गई थी, जिसमें गांगुली को जख्मी हालत में बेले व्यू क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

एक चिकित्सक ने बताया कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके कारण उनका निधन हो गया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गांगुली के निधन पर शोक जताया है।

ममता ने कहा, “पीयूष गोयल के निधन से सदमे में हूं। उनका निधन दुखद है। वह हमारे करीब थे और बहुत ही प्रतिभाशाली थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

शहर के मेयर सोवन चटर्जी भी सुबह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा, “चिकित्सकों ने वे सभी कोशिशें की, जो वे कर सकते थे, लेकिन दुर्भाग्य से वे उन्हें बचा नहीं सके। कल (शनिवार) के बाद से उनकी हालत गंभीर थी।”

पीयूष ने अपर्णा सेन निर्देशित ‘गायनार बक्शो’ और श्रीजीत मुखेर्जी की ‘ऑटोग्राफ’ सहित कई ऐसी फिल्मों में अभिनय किया, जिसकी समीक्षकों ने खूब सराहना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493