नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि विविधता भारत की शान और विकास की कुंजी है।
मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को याद किया और कहा कि उन्होंने भारत की एकता में एक बहुत बड़ा योगदान दिया है। 31 अक्टूबर को पटेल की जयंती है।
मोदी ने कहा, “उन्होंने एक संयुक्त भारत का सपना देखा था और वह भौगोलिक रूप से ऐसा करने में सफल रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि ‘एकता का मंत्र’ हमारे विचार, व्यवहार और भावों का एक नित्य अंग होना चाहिए।
मोदी ने कहा, “भारत एक विविधतापूर्ण देश है और यह विविधता भारत की शान है। अमन, सौहार्द एवं एकता..ये विकास की कुंजी हैं।”
dharmpath.com dharmpath