कोलकाता, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। चर्चित बांग्ला कवयत्री मंदाक्रांता सेन ने बुधवार को समाज में बढ़ती असहिष्णुता एवं सांप्रदायिकता के विरोध में अपना साहित्य एकेडमी यंग राइर्ट्स अवार्ड लौटा दिया।
मंदाक्रांता को बांग्ला काव्य में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 2014 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उन्होंने कहा कि पुरस्कार लौटाने के उनके इस निर्णय की मुख्य वजह उत्तर प्रदेश में गोमांस खाने के अफवाह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करना और देशभर में लेखकों पर हो रहे हमले हैं।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हुई इस घटना के विरोध में अब तक करीब 20-22 लेखक-साहित्यकार अपने पुरस्कार लौटा चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath