कोलकाता, 8 जनवरी (आईएएनएस)। समीक्षकों द्वारा सराही गई बांग्ला फिल्म ‘बेला शेषे’ पहली बार 10 जनवरी को टेलीविजन पर दिखाई जाएगी। इसके बाद यह फिल्म सिनेमाघरों में 250 दिनों तक दिखाई जाएगी।
चैनल के मुताबिक, बांग्ला टीवी चैनल जलसा मूवीज पर पहली बार दोपहर 12 बजे और फिर रात नौ बजे प्रसारित की जाएगी।
शिवप्रसाद मुखर्जी ने नंदिता राय के साथ फिल्म ‘बेला शेषे’ का सह-निर्देशन किया है।
इस फिल्म में स्वातिलेखा सेनगुप्ता और सौमित्रा चटर्जी ने 30 साल बड़े पर्दे पर काम किया है।
फिल्म ‘बेला शेषे’ रिश्तों पर आधारित है, इसमें विवाहित जीवन की परेशानियों को उजागर किया गया है।
dharmpath.com dharmpath