लोएब ने डकार रैली का पांचवां चरण जीता

फ्रांस के 41 वर्षीय लोएब इस रैली में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं और उन्होंने अर्जेटीना-बोलीविया सीमा के पास पांचवें चरण को पार करते हुए जीत हासिल की।

लोएब ने जुजुए से उयुनी के 327 किलोमीटर के सेक्शन को तीन घंटे, 32 मिनट और 34 सेकंड में पूरा किया।

अर्जेटीना से शुरू हुई 5,000 किलोमीटर की इस रैली का समापन बोलीविया से होते हुए 16 जनवरी को रोसाएरो में होगा।

इससे पहले डकार कार रैली के पहले दिन ही अर्जेटीना के शहर एरेर्साइफेस के पास हुए हादसे में पांच बच्चों सहित 13 दर्शक घायल हो गए थे। हादसा उस वक्त हुआ जब चीनी ड्राइवर गुओ मेलिंग की कार इनसे टकरा गई। उसके बाद सोमवार तक के लिए रैली स्थगित कर दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493