बांदा में पुलिस ने बालू से भरे 125 अवैध ट्रक जब्त किए

बांदा, 9 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के सख्त रवैए के मद्देनजर बांदा पुलिस के गोपनीय अभियान में बालू से भरे 125 अवैध ट्रकों को जब्त किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर गुरुवार रात को यह कार्रवाई की गई। इस दौरान बालू से भरे 125 अवैध ट्रक जब्त किए गए।

उन्होंने बताया कि खनन माफियाओं को इस कार्रवाई की भनक लग गई थी वरना और भी ट्रक जब्त हो सकते थे।

उल्लेखनीय है कि पद्भार संभालते ही डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने बांदा जिले के गिरवां क्षेत्र में गोपनीय ढंग से दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भेजा था, जिन पर बालू माफिया और पुलिसकर्मियों ने हमला कर दिया था तभी से डीजीपी की त्योरियां चढ़ी हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493