बांद्रा रेल टर्मिनल, वलसाड में गायत्री परिवार का योग शिविर

मुम्बई/वलसाड, 19 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को अखिल विश्व गायत्री परिवार 15,000 स्थानों पर योग शिविर लगाएगा। इस दौरान पश्चिम रेलवे के बांद्रा टर्मिनल और वलसाड में गायत्री परिवार योग शिविर का आयोजन करेगा। योग प्रशिक्षण देने के लिए शांतिकुंज व देव संस्कृति विश्वविद्यालय (देसंविवि) के संयुक्त दल विश्वभर में विभिन्न स्थानों पर पहुंच चुके हैं।

यहां गायत्री परिवार की ओर से रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक, भारत सहित विश्व के 25 देशों में संचालित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम की देखरेख कर रहे गायत्री परिवार की युवा टीम मंगलवार को वेस्टर्न रेलवे के बांद्रा टर्मिनल के चालक नियंत्रक कार्यालय पर योग कार्यक्रम संपन्न करेगी।

बयान के मुताबिक इसके साथ ही वलसाड के रेलवे अस्पताल में भी योग आयोजन गायत्री परिवार के युवा सदस्यों द्वारा कराया जाएगा, जिसमें चालक एगार्ड एलोको इंस्पेक्टर के अलावा बांद्रा टर्मिनल पर सेवारत कार्यकर्ता भाग लेंगे। गायत्री परिवार प्रमुख ने गायत्री परिवार के युवाओं द्वारा हो रहे इस आयोजन के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे भारत के करोड़ो लोगों की जीवन रेखा है।

बयान में उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारी को योग सिखाकर युवा शरीर और मन को एकाकार कर सकेंगे।

योग 5,000 साल पुरानी भारतीय शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक पद्धति है, जिसका लक्ष्य शरीर और मस्तिष्क में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उलेखनीय है कि हरिद्वार स्थित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से गुजरात के वलसाड के रेल परिसर में 27 मार्च को लोको ड्राइवरों का तनाव दूर करने के लिए विशेष आयोजन किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493