उमरिया- मध्यप्रदेश के उमरिया जिला स्थित बांधवगढ़ टाइगर सैंचुरी में बाघ संरक्षण को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सैंचुरी के भीतर एक पुराने कुएं में वयस्क बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। यह पिछले दो दिनों में बाघ की मौत का दूसरा मामला बताया जा रहा है।
बांधवगढ़ टाइगर सैंचुरी के फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय ने बताया कि शुक्रवार सुबह रेस्क्यू टीम की मदद से बाघ के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाघ की उम्र और मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पशु चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम और अन्य परीक्षण के बाद ही हो सकेगी।
dharmpath.com dharmpath