बांध के मुद्दे पर चीन से बात हो : गोगोई

गुवाहाटी,12 अगस्त (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फिर आग्रह किया है कि ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध के मसले को चीन के साथ उठाया जाए।

गोगोई ने बुधवार को जारी एक बयान में बांध के मुद्दे पर मोदी की चुप्पी पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा है कि इन बांधों से असम के निचले हिस्सों और पूर्वोत्तर के इलाकों को काफी नुकसान होगा।

गोगोई ने कहा, “भारत सरकार की जानकारी में है कि ब्रह्मपुत्र पर चीन बड़े-बड़े बांध बना रहा है। मेरी समझ में यह बात नहीं आ रही है कि जानकारी होने के बावजूद केंद्र सरकार इस मसले को गंभीरता से क्यों नहीं ले रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493