बाईचुंग ने लांच किया ‘स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड’ का मोटरस्पोर्ट्स पर विशेषांक

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी और मोटरस्पोर्ट्स के प्रशंसक बाइचुंग भूटिया ने राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में ‘स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड’ पत्रिका के मोटरस्पोर्ट्स पर केंद्रित विशेष अंक ‘मोटरस्पोर्ट्स स्पेशल’ का अनावरण किया।

इस समारोह में भूटिया के साथ भारतीय मोटरस्पोर्ट्स रैली के दिग्गज चालक गौरव गिल और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के विनय पंत भी शामिल रहे। पत्रिका ने मारुति सुजुकी के साथ मिलकर यह अंक जारी किया है।

बाईचुंग और गौरव ने इस समारोह में मोटरस्पोर्ट्स के प्रति अपने प्यार को भी व्यक्त किया। इस पत्रिका के नए अंक के प्रायोजकों में सिंगापुर ग्रांप्रीं और सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड शामिल है।

पत्रिका के इस विशेष अंक में मोटरस्पोर्ट्स उद्योग के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगी तथा मोटरस्पोर्ट्स प्रशंसकों के लिए खेल से जुड़ी जानकारी के संदर्भ में ‘वन-स्टॉप हब’ की भूमिका निभाएगी।

दुनिया भर में भारतीय मोटरस्पोर्ट्स की बढ़ती लोकप्रियता के मद्देनजर स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड के इस विशेष वार्षिकांक को लांच किया गया है। इस पत्रिका में कई प्रतिष्ठित भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स दिग्गजों जैसे करूण चंडोक, नारायण कार्तिकेयन, सी. एस. संतोष, हरी सिंह, गौरव गिल और सुरेश राणा साथ साक्षात्कार प्रकाशित किए जाएंगे।

इस विशेष वार्षिकांक को शुरू करने का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को मोटरस्पोर्ट्स से जोड़ना है तथा उनके समर्थन को बढ़ाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493