बाक ने अन्नान को प्रदान किया ओलंपिक ऑर्डर

ल्यूसाने, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान को ‘ओलंपिक ऑर्डर इन गोल्ड’ प्रदान किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अन्नान को साल 2007 में ही इस सम्मान से नवाजा गया था, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे।

अन्नान ने गुरुवार को आईओसी मुख्यालय का आधिकारिक दौरा किया।

अन्नान ने कहा, “ओलंपिक भावना एक ऐसी चीज है, जो काफी लंबे समय से मेरे साथ है।”

बाक ने 77 वर्षीय अन्नान को खेल के लिए कई वर्षो की सेवा देने और कोफी अन्नान संस्था के माध्यम से खेल की एकीकृत शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया।

अन्नान, संयुक्त राष्ट्र के सातवें महासचिव थे और उन्होंने 1997 से 2006 तक अपनी सेवा दी तथा ओलिंपिक खेलों के कई संस्करणों में भी हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493