गोरक्षा के लिए कानून बनाए केंद्र : विहिप

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से कहा कि गोहत्या पर प्रतिबंध के लिए एक कानून बनाया जाना चाहिए।

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से कहा कि गोहत्या पर प्रतिबंध के लिए एक कानून बनाया जाना चाहिए।

विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने एक बयान में कहा, “अपनी वादे और जन भावनाओं का सम्मान करने के लिए केंद्र सरकार को इसमें (गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून) में और अब और विलंब नहीं करना चाहिए।”

उन्होंने कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों से इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने में मदद करने का आग्रह किया।

जैन ने कहा, “संकीर्ण राजनीतिक उदेश्यों को पीछे छोड़कर कांग्रेस और अन्य दलों को इसे पूरी तरह प्रतिबंधित करने के लिए आगे आना चहिए। यह याद किया जाना चाहिए कि कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान कई राज्यों में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाया था।”

हिमचाल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र सरकार से कहा था कि गोहत्या पर रोक लगाने वाले एक कानून पर तीन महीनों में विचार करें।

अदालत ने केंद्र सरकार से यह भी कहा था कि गायों की रक्षा के लिए विशेष योजनाएं बनाने और उन्हें आश्रय और चारा उपलब्ध कराने के लिए हिमाचल सरकार को धन आवंटित करे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493