बागपत में दिल्ली के हेड कांस्टेबल को गोली मारी

बागपत, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को सेंट्रो सवार छह बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने हेड कांस्टेबल को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की हालत गंभीर देख उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, देविंदर दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी लीला व बच्ची के साथ कार में सवार होकर अपने घर बरवाला जा रहे थे। जैसे ही गुफा वाले मंदिर के पास पहुंचे, आधा दर्जन सेंट्रो कार सवारों ने उसे रुकवाकर कार व नकदी लूटने का प्रयास किया।

विरोध करने पर हेड कांस्टेबल को बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए। घायल को बागपत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493