‘बागी’ के ट्रेलर को मिली सराहना से श्रद्धा उत्साहित

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘बागी’ में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के एक्शन मूव्स को काफी सराहना मिली है। वहीं ट्रेलर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से श्रद्धा काफी उत्साहित हैं।

फिल्म की कुछ झलकियों में श्रद्धा मारधाड़ करती नजर आ रही हैं।

श्रद्धा ने कहा, “ट्रेलर को जिस तरह की प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है, उससे में बहुत खुश हूं। हर किसी से अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त कर फिल्म का इंतजार नहीं कर सकती।”

‘हीरोपंती’ के बाद, टाइगर श्रॉफ निर्देशक सब्बीर खान के साथ दूसरी बार काम कर रहे हैं। वहीं श्रद्धा कपूर भी उनके साथ हैं।

फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में श्रद्धा के अलावा टाइगर भी कुछ स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493