मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। ‘बेफिक्र’ गाने में साथ नजर आने के बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री दिशा पटानी की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों के बीच अपना जादू बिखेरने आ रही है।
दोनों की जोड़ी ‘बागी-2’ में दिखेगी। इस फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है। यह गाना पुराने गाने ‘मुंडिया तू बचके रही’ का रिप्राइज वर्जन है।
इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और मनोज बाजपेयी भी नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath