बाचा खान विश्वविद्यालय फिर खुला

इस्लामाबाद, 25 जनवरी (आईएएनएस)। आतंकी हमले का शिकार हुआ पाकिस्तान का बाचा खान विश्वविद्यालय हमले के चार दिन बाद सोमवार को फिर से खुल गया।

हमले में 21 लोग मारे गए थे और 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

‘जियो टीवी’ की रपट के मुताबिक, विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए हैं और परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है।

कुलपति फजल-उर-रहीम मारवात ने रविवार को कहा था कि विश्वविद्यालय कर्मचारियों के लिए सोमवार को खुलेगा और कक्षाएं भी जल्द ही शुरू होंगी।

विश्वविद्यालय के एक जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि सोमवार को सभी विभागों के प्रमुखों की एक बैठक होगी, जिसमें तय किया जाएगा कि कक्षाएं कब शुरू की जाएं।

विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में एक शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अन्य कर्मचारियों ने हमले के मृतकों और घायलों के प्रति प्रार्थनाएं की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493