बर्फबारी की वजह से परिवहन नेटवर्क अस्त-व्यस्त हो गया है। बड़ी संख्या में उड़ानें स्थगित कर दी गई हैं और बुलेट ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया गया है। ऐसी संभावना है कि सोमवार तक स्थिति और बिगड़ सकती है।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि एक महिला अपने घर की छत पर जमी बर्फ हटाने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान वह छत से गिर गई और उसकी मौत हो गई। तोचीगी प्रांत में मौसम संबंधी यातायात दुर्घटना की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। निगाटा प्रांत में बर्फ हटाने के दौरान दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति को बर्फ हटाने के उपकरण के नीचे मृत पाया गया।
स्थानीय मीडिया का कहना है कि प्रतिकूल मौसम स्थितियों की वजह से देशभर में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath