नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सीमेंट उत्पादकों से केन्द्र/राज्य सरकारों के सभी संगठनों सहित सरकार के स्वामित्व वाले संगठनों को कैश एंड कैरी आधार पर सीमेंट की आपूर्ति के लिए बोलियां आमंत्रित की है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) निर्मला सीतारमन ने शुक्रवार को लोकसभा एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
सीतारमन ने कहा कि इस सीमेंट का उपयोग राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं तथा केन्द्रीय सहायता प्राप्त अन्य परियोजनाओं के लिए किया जाएगा।
सीतारमन ने कहा, “देश की विभिन्न सीमेंट उत्पादक कंपनियां विभिन्न ग्रेड के सीमेंट फैक्टरी उत्पादन कीमत पर करने के लिए प्रस्ताव देती हैं, यह कीमत बाजार मूल्य से कम होती है। उत्पादकों द्वारा विभिन्न ग्रेड के सीमेंट की आपूर्ति के लिए एक निश्चित मात्रा की आपूर्ति का प्रस्ताव दिया जाता है यह प्रस्ताव तय नियम और शर्तो के आधार पर एक वर्ष के लिए मान्य होता है।”
इन नियमों को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
सीमारमन ने कहा, “उत्पादकों द्वारा प्रस्तावित कीमतों (कर के बिना) पर सीमेंट की मांगी गई मात्रा की आपूर्ति केंद्र सरकार/राज्य सरकार के विभिन्न संगठनों, सरकार के स्वामित्व वाले निगमों, स्थानीय निकायों, ठेकेदारों आदि को की जाती है।”
dharmpath.com dharmpath