राहुल के खिलाफ भाजपा का विशेषाधिकार हनन नोटिस (लीड-1)

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद ने शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का एक नोटिस दिया।

मुंबई पूर्वोत्तर से सांसद किरीट सोमैया ने अध्यक्ष से प्रश्नकाल के दौरान अपने नोटिस पर बोलने की मंजूरी मांगी। लोकसभा में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी के हमले को लेकर सोमैया ने यह नोटिस लाया है।

राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा था कि उनके संसदीय क्षेत्र में प्रस्तावित फूड पार्क को रद्द कर मोदी बदले की राजनीति कर रहे हैं।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन में सोमैया को बोलने की मंजूरी नहीं दी। उन्होंने कहा कि वह बाद में मामले को देखेंगी।

इसके बाद सोमैया तथा कुछ अन्य भाजपा सांसद नारे लगाने लगे और राहुल गांधी से माफी की मांग की, जो सदन में मौजूद नहीं थे।

दोनों पक्षों के नारे जारी रहे, इसी बीच अध्यक्ष ने सदन को 11.15 बजे 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

सोमैया ने बाद में आईएएनएस से टेलीफोन पर कहा कि फूड पार्क का निर्माण नहीं करने का फैसला उस कंपनी ने लिया था, जो संभावित तौर पर पार्क का प्रबंधन करने वाली थी। सरकार ने इसे रद्द नहीं किया था।

उन्होंने कहा, “चूंकि राहुल गांधी सदन को गुमराह कर रहे हैं, इसलिए मैंने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493