गुड़गांव, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के साथ ऐतिहासिक फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया है। लेकिन संजय लीला भंसाली की यह फिल्म दीपिका को काफी कठिन महसूस हुई है। उनका कहना है कि फिल्म शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से काफी थका देने वाली रही।
दीपिका ने यहां शनिवार को फिल्म के गाने जारी किए जाने के बाद कहा, “यह फिल्म मेरे कॅरियर की सबसे कठिन फिल्म रही है। फिल्म शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से काफी थका देने वाली रही।”
फिल्म का शीर्षक गीत ‘दिवानी मस्तानी’ शनिवार को जारी किया गया।
दीपिका दूसरी बार संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने उनके साथ ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में काम किया था।
‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर सिंह मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव का किरदार निभा रहे हैं। दीपिका उनकी प्रेमिका मस्तानी की भूमिका में हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका में हैं।
भंसाली के बारे में दीपिका ने कहा, “वह एक मेहनती व्यक्ति हैं। आप खुद से बहुत कुछ सीख सकते हैं। यह अत्यंत कठिन अनुभव रहा, लेकिन अंत में आप महसूस करते हैं कि मेहनत रंग ला रही है।”
dharmpath.com dharmpath