नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय स्टैंडअप कॉमेडियन पापा सीजे और जादूगर करण सिंह मैजिक बाढ़ से तबाह केरल के लिए धन जुटाने के मकसद से कॉमेडी और जादूगरी से भरपूर एक शो करेंगे।
वे ‘माई ट्रिक इज बेटर दैन योर्स’ पेश करेंगे।
यह पापा सीजे हैप्पीनेस प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है, जो हास्य कलाकार द्वारा परोपकारी कार्यो के लिए चलाया जा रहा एक पहल है।
केरल के लिए धन जुटाने के लिए वह नई दिल्ली में रविवार को और मुंबई में नौ सितंबर को शो प्रस्तुत करेंगे
पापा सीजे ने आईएएनएस से कहा, “मेरे लिए फंड जुटाना जितना मैं व्यक्तिगत रूप से करने में सक्षम होता, उसकी अपेक्षा मुझे बड़े पैमाने पर योगदान करने की इजाजत देता है। इसके अलावा इसमें भाग लेने वालों के लिए, एक नेक काम में योगदान देने के दौरान मनोरंजन करने का अच्छा समय भी मिल जाता है।”
केरल में आठ अगस्त से 16 अगस्त तक हुई भारी बारिश के चलते हुए हादसों में कुल 483 लोग जान गंवा चुके हैं। इसके चलते 3,000 से ज्यादा राहत शिविरों में 14.5 लाख लोगों को रहना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath