हम सभी को ‘उड़ी’ पर गर्व होगा : यामी गौतम

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री यामी गौतम को इस बात का पूरा भरोसा है कि सितंबर 2016 में उड़ी हमले पर आधारित फिल्म पर सभी को गर्व होगा।

फिल्म में वह एक खुफिया अधिकारी की भूमिका में हैं, इसमें वह विक्की कौशल के साथ दिखेंगी। अपने किरदार की तैयारी के लिए यामी ने एक्शन सीक्वेंस के लिए प्रशिक्षण लिया।

इस पर काम के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर, यामी ने आईएएनएस को बताया, “कठिन से ज्यादा है, मैं इसके लिए चुनौतीपूर्ण शब्द का प्रयोग करूंगी, लेकिन यह सुखद चुनौती है।”

इसके अलावा यामी की झोली में ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493