बाढ़ग्रस्त चेन्नई में निशुल्क चिकित्सा परामर्श मुहैया कराएगी लाइब्रेट

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। भयानक बाढ़ के बाद जीवन को सामान्य बनाने के लिए जूझ रहे चेन्नई वासियों को सहायता प्रदान करने के लिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श मंच और आईएमए के डिजिटल पार्टनर लाईब्रेट ने मुफ्त हेल्पलाइन व चिकित्सा परामर्श सुविधा की घोषणा की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एक टोल फ्री नम्बर 1800 300 20672 जारी किया गया है, जिस पर कॉल करके चिकित्सा सलाह ली जा सकती है। इसके साथ ही चेन्नई और आसपास के क्षेत्रों के लोग लाईब्रेट की वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए कोड चेन्नईरिलीफ का प्रयोग करके 90,000 चिकित्सकों की सहायता मुफ्त में ले सकते हैं।

लाईब्रेट के सीईओ सौरभ अरोड़ा ने कहा, “बाढ़ ने चेन्नई के लोगों को बड़ा झटका दिया है। हम अपने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं लोगों को पहुंचा रहे हैं, ताकि लोग स्वस्थ रह सकें। यह हेल्पलाइन सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक नौ घंटे के लिए सप्ताह के छह दिन सोमवार से शनिवार तक अगले दो महीनों तक उपलब्ध रहेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493