बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राजनीति चमका रहे केंद्रीय मंत्री : तेजस्वी

पटना, 31 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराने के नाम पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर केंद्रीय मंत्री सिर्फ अपनी राजनीति चमका रहे हैं।

पटना के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौराकर वापस लौटे तेजस्वी ने कहा, “बिहार कोटे के केंद्रीय मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में घूम जरूर रहे हैं, परंतु दिल्ली से कुछ मदद नहीं ला रहे हैं। उन्हें कुछ लेकर आना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद देने के लिए कृतसंकल्पित है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राहत शिविरों में लोगों को प्रत्येक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

इधर, खगड़िया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर बाढ़ के नाम पर सत्ताधारी दलों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ राहत के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है, परंतु सरकार इसे खर्च करना नहीं चाह रही।

उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत के लिए जो भी राशि खर्च की जा रही है, उसमें 75 प्रतिशत केंद्र सरकार का योगदान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493