बाढ़ प्रभावित चेन्नई में धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात

चेन्नई, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। बाढ़ प्रभावित चेन्नई में मंगलवार को बारिश के बंद होने से जनजीवन सामान्य होता नजर आया।

दुकानें खुलीं और कई इलाकों में जलभराव कम होने के बाद सफाई अभियान चलाया गया।

मौसम विभाग ने हालांकि कहा है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के चलते चेन्नई सहित तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

ऑटो-रिक्शा सेवा और सार्वजनिक परिवहन दोबारा शुरू होने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन चेन्नई में हालात अभी भी सामान्य नहीं हैं।

दक्षिणी रेलवे ने चेन्नई सेंट्रल और चेन्नई एग्मोर स्टेशन से लम्बी दूरी वाली कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

तमिलनाडु के 12 जिलों के स्कूल और कॉलेज फिलहाल बंद रहेंगे।

दक्षिणी चेन्नई, थिरुवारूर, नागापट्टिनम और कुड्डालोर जिलों में जल भराव को लेकर राहत और बचाव कार्य जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493