नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (गुरुवार को) स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से बाढ़ प्रभावित राज्यों की स्थिति को लेकर दुख जताया।
उन्होंने कहा, “बाढ़ प्रभावित राज्यों की सरकारें केंद्र सरकार, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) राहत व बचावकर्मी और सेना सभी स्थिति से निपटने के लिए पूरी कोशिशें कर रहे हैं।”
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को छठवीं बार बतौर प्रधानमंत्री ध्वजारोहण किया।
dharmpath.com dharmpath