बादलों की आवाजाही से उमसभरी गर्मी के बढ़े आसार

लखनऊ, 13 जुलाई (आईएएनएस)। राज्य की राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में मानसून के प्रभाव से हो रही बारिश का सिलसिला आगामी दिनों में धीरे-धीरे कमजोर पड़ने वाला है। क्षेत्रों में मंडरा रहे बादलों से उमस का असर बढ़ सकता है। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में बादलों की आवाजाही बरकरार रहेगी। इस दौरान चमक-गरज के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है। पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला धीमा पड़ने के आसार हैं, जिससे फिर से उमसभरी गर्मी अपना असर दिखाएगी।

शनिवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 29 डिग्री, बरेली का 28 डिग्री, गोरखपुर का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493