बादल, अमरिंदर परिवारों में मिलीभगत : मान

चंढीगढ़, 18 मई (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि राज्य के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि सुखबीर बादल और अमरिंदर सिंह एक थाली के चट्टे-बट्टे हैं।

उन्होंने कहा कि आप तब से यह बात कह रही है, जब से कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाई है।

संगरूर लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार मान ने सिद्धू की बात का हवाला देते हुए कहा कि दोनों ‘एक-दूसरे’ के ‘निजी और राजनीतिक हितों’ की रक्षा करने के लिए काम कर रहे हैं।

एक बयान में मान ने कहा कि दोनों परिवारों की मिलीभगत के बारे में भले ही पंजाब के लोग गुप्त रूप से जानते थे, लेकिन अब इस बात का खुलासा अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने खुद कर दिया है, जो आप के आरोपों को सिद्ध करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493