बादशाह में जबर्दस्त एनर्जी : पुलकित

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता पुलकित सम्राट मशहूर रैपर बादशाह की एनर्जी से बहुत प्रभावित हुए हैं। वह उनके साथ इससे पहले ‘सनम रे’ फिल्म के एक गाने पर भी काम कर चुके हैं। दोनों ने अब साथ में एक विज्ञापन किया है।

बादशाह को भी पुलकित का जोश देखकर हैरानी हुई।

इस बारे में पुलकित ने कहा, “मैंने और बादशाह ने साथ में काम करने के दौरान अच्छा वक्त बिताया। फिल्म ‘सनम रे’ का गाना और अब इस विज्ञापन की शूटिंग दोनों ही रात में हुई थी, लेकिन हमें मजे किए। यह बंदा एकदम पागल है और इसकी एनर्जी छूत के रोग की तरह दूसरों को लग जाती है। ‘सैटर्डे सैटर्डे’ गाने के दूसरे संस्करण को जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493