महाराष्ट्र के महाधिवक्ता अणे का इस्तीफा

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। दो दिन पहले मराठवाड़ा नाम से पृथक राज्य के गठन को लेकर तर्क-वितर्क कर एक बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म देने वाले महाराष्ट्र के महाधिवक्ता श्रीहरि अणे ने यहां मंगलवार सुबह अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अणे ने राज भवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी.राव से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

अणे ने पिछले साल अक्टूबर में सुनील मनोहर की जगह ली थी, जो सात महीनों तक महाधिवक्ता के पद पर रहे थे।

अणे ने पूर्व में विदर्भ राज्य के गठन के लिए जनमत संग्रह कराने का सुझाव देकर ऐसा ही भूचाल ला दिया था ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493