बान की-मून ने जकार्ता हमलों की निंदा की

जकार्ता में गुरुवार को व्यस्त व्यावसायिक इलाके में हुए हमले में दो नागरिकों की जान चली गई, जबकि पांच हमलावर भी मारे गए। इस हमले में 20 अन्य घायल हो गए।

बान के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।

बयान के मुताबिक, “उन्होंने इंडोनेशिया की सरकार और लोगों के प्रति एकजुटता जताई। साथ ही उम्मीद जताई कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493